नॉर्डिक देशों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM Modi- यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति, शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे

पिछले दस वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार चार गुना बढ़ गया है। नॉर्डिक देशों का निवेश भारत के तीव्र विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बन रहा है। पिछले दशक में नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में 200% की वृद्धि देखी गई है।
PM Modi addressed a joint press conference of Nordic countries in Oslo, Norway

PM Modi addressed a joint press conference of Nordic countries in Oslo, Norway

प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों यूरोपियन देशों की यात्रा पर हैं आज उन्होंने नोर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्डिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और आपसी सम्बन्धों लो लेकर चढ़क की, पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया, प्रधानमंत्री ने कहा वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर, एक rule-based global order को बल देते रहेंगे। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा लोकतंत्र, विधि के शासन और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी आपसी प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है, जबकि प्रौद्योगिकी और स्थिरता के क्षेत्र में हमारी साझा प्राथमिकताएं सहयोग के कई अवसर प्रदान करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने नॉर्डिक देशों के साथ अपने संबंधों को गति देने और मजबूत करने के लिए आठ वर्ष पूर्व इस प्रारूप की स्थापना की थी।

पिछले 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा है

मोदी ने कहा पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने संबंधों में विशेष प्रगति की है। पिछले 10 वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 गुना बढ़ा है।नॉर्डिक  देशों के इनवेस्टमेंट फंड भी भारत की रैपिड ग्रोथ में अहम साझेदार बन रहे हैं। पिछले एक दशक में नॉर्डिक देशों से भारत में निवेश में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

हम नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं

पीएम बोले अक्टूबर 2025 से, नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य EFTA देशों के साथ, हमने  व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू किया। और कुछ ही महीने पहले, हमने भारत-यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement (FTA) किया, जिसमें डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन भी भागीदार हैं। इन महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते से, हम नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।

आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वैश्विक तनाव और संघर्ष के इस दौर में भारत और नॉर्डिक देश साथ मिलकर, एक rules-based global order को बल देते रहेंगे। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर सहमत हैं कि बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की भी आवश्यकता है और तत्काल भी और आतंकवाद पर भी हमारा स्पष्ट और एकजुट रुख है- कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।

“संबंध” शब्द हमारे विचारों की निकटता को दर्शाता है

PM Modi ने कहा आज मैने कई बार, “संबंध” शब्द का प्रयोग किया। कई नॉर्डिक भाषाओं में “संबंध” शब्द का अर्थ है- कनेक्शन , रिलेशन, एक bond, हिन्दी में भी “संबंध” का अर्थ यही है। यह केवल शब्दों की समानता नहीं है। यह हमारे विचारों की निकटता को दर्शाता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews