चीन के राजदूत विक्रम मिस्री की जगह लेंगे प्रदीप कुमार रावत

चीन के राजदूत विक्रम मिस्री की जगह लेंगे प्रदीप कुमार रावत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विदेश मंत्रालय ने मंदारिन भाषी सीनियर डिप्लोमैट प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।

हम आपको बता दें कि 1990 के बैच के आईएफएस अधिकारी प्रदीप कुमार रावत इस समय नीदरलैंड्स में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़े…मध्य प्रदेश में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, IAS अफसरों को किया गया इधर से उधर

भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, कि “वे जल्द ही चीन में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे” फिलहाल चीन में विक्रम मिश्री भारत के राजदूत के रूप में तैनात हैं। उनका तीन का कार्यकाल पूरा हो गया हैं। अब उनकी जगह प्रदीप कुमार रावत लेंगे।

यह भी पढ़े…CM Helpline : लापरवाही पड़ी भारी, इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

दरअसल, रावत की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच कई महीनों से सीमा विवाद चल रहा है। ज्ञातव्य है कि रावत इससे पहले हॉन्गकॉन्ग और शंघाई में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews