Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर किया 9/11 जैसा हमला, कजान में इमारतों से टकराए ड्रोन

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शूट किए गए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आये हैं जो हमले की भयावहता को दर्शा रहे हैं।
9/11 like attack on Russia

Russia Ukraine War: रूस पर 9/11 जैसे घातक हमले की सूचना से दुनिया में खलबली मच गई है, ख़बरों के मुताबिक कुछ यूक्रेनी ड्रोन रूस शहर कजान में कई आवासीय इमारतों से जाकर टकराए हैं। हमला इतना भयानक था कि इससे इमारतों के परखच्चे उड़ गए और उसमें भीषण आग लग गई। इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने घायल हुए है इस नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हमले के बाद रूस के राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

हमले से प्रभावित हुए लोगों को इमारतों से से निकाला जा रहा है , अभी तक इस घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है लेकिन घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं भेज दी गई हैं। जिससे घायल हुए लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

विस्फोटकों से भरे कई ड्रोन ने कज़ान की हाईराइज इमारतों को निशाना बनाया

जानकारी के मुताबिक विस्फोटकों से भरे कई ड्रोन ने कज़ान की हाईराइज इमारतों को निशाना बनाया। टकराते ही इमारतों में आग लग गई। आग लगते ही वहां चीख पुकार मच गई , लोग बिल्डिंग्स से बाहर भागने लगे, बताया जा रहा है कि ये हमला शनिवार सुबह किया गया। जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक यूक्रेनी ड्रोन्स ने क्लारा ज़ेटकिन स्ट्रीट, कामलेव एवेन्यू, क्रास्नाया पॉज़ित्सिया, युकोज़िंस्काया, खादी तक्ताश की इमारतों को निशाना बनाया है।

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो हमले की भयावहता को दर्शा रहे

जानकारी के मुताबिक कज़ान शहर में तीन कामिकेज़ ड्रोनों ने कई रिहाइशी बिल्डिंग्स पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शूट किए गए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आये हैं जो हमले की भयावहता को दर्शा रहे हैं। आपको बता दें यूक्रेन ने रूस के जिस कजान शहर पर ड्रोन्स से हमला किया है, वह कीव से करीब 1400 किलोमीटर की दूरी पर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews