मालदीव के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, दोनों देशों के रिश्ते को लेकर हुई चर्चा

मालदीव के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, दोनों देशों के रिश्ते को लेकर हुई चर्चा

India-Maldives Relation: गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री मोस्सा जमीर से मुलाकात की। यह मुलाकात यूगांडा की राजधानी कम्पाला में यूगांडा द्वारा आयोजित हो रहे नॉन अलाइड मूवमेंट (NAM) समिट के पहले दिन हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों, राजनीतिक मामलों और भारतीय सैनिकों को निकालने के मुद्दे पर चर्चा की।

मोस्सा जमीर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा, “हम अपनी संबंध को मजबूत करने और इसे आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मालदीव में चल रही विकास परियोजनाओं, द्विपक्षीय संबंधों, और NAM की दोनों देशों की भागीदारी पर चर्चा की। इसमें साथ ही, भारत और मालदीव के बीच हो रहे तनाव की भी बात हुई, जिसमें सैनिकों को निकालने के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई।

जयशंकर के यूगांडा के दौरे का मुख्य उद्देश्य NAM समिट में भारत की भागीदारी और समिट के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना है। इस समिट में कई देशों के नेताओं का समूह एकत्र होकर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा।

भारत और मालदीव के बीच तनाव के बावजूद, इस मुलाकात का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने की कड़ी मेहनत का प्रतीक हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews