Surya Grahan 2024: सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा देखने की मची होड़, अमेरिका में 12 गुना महंगे हो गए होटल, पढ़े यह खबर

Surya Grahan 2024: सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा देखने की मची होड़, अमेरिका में 12 गुना महंगे हो गए होटल, पढ़े यह खबर

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को होने वाले सूर्य ग्रहण को देखने को लेकर अमेरिका जैसे बड़े देशों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दरअसल इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए अमेरिका में लगभग 50 लाख लोगों की पहुंचने की संभावना लगाई जा रही है। वहीं आपको बता दें की अमेरिका के ‘पाथ ऑफ टोटैलिटी’ में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ने वाला हैं। जहां के कम से कम 12 राज्यों में इससे अंधेरा छा जाएगा। वहीं अब इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए अमेरिका में होटलों की मांग भी लगभग 12 गुना तक बढ़ गई है। जिसके चलते अमेरिका में इससे बड़ा कारोबार हो रहा हैं।

सूर्य ग्रहण केे समय अमेरिका में बरसेगा जमकर पैसा?

दरअसल इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लाखों लोग बेताब हैं। वहीं इस बेताबी को देखते हुए डेल्टा एयरलाइंंस ने दो विशेष उड़ानों का ऐलान किया है। दरअसल डेल्टा एयरलाइंंस की यह उड़ान ग्रहण मार्ग से होकर गुजरेंगी। जिसके कारण इन फ्लाइटों के 83 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हाथोहाथ हो गई हैै। सूर्य ग्रहण के इस अद्भुत नजारे को लोग छोड़ना नहीं चाहते हैं।

सरकार द्वारा विशेष इंतज़ाम:

8 अप्रेल को होनेे वाले सूर्य ग्रहण का नजारा सभी लोगों को दिखाई दे सके इसके लिए सरकार द्वारा विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। दरअसल इसके लिए विमान कंपनियां दाईं और बाईं दोनों ओर के लोगों को घुमावदार रूट से ले जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही अमेरिका के कई होटलों में भी लोगों ने इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए बुकिंग कर दी है। दरअसल ऐसे हालातों को देखकर अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देखने के लिए अमेरिका मेैें 13 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है।

दरअसल अमेरिका में अगला सूर्य ग्रहण 2045 में दिखाई देगा। वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार होने वाले सूर्य ग्रहण का नजारा पिछली बार से तीन गुना ज्यादा लोगों के देखने की उम्मीद जताया जा रही है। आपको बता दें कि पिछली बार 2017 में अमेरिका में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखाई दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews