लॉकडाउन खुलते ही जश्न शुरू, सड़कों पर हुआ डांस, कपल्स ने किया एक दूसरे को Kiss

लॉकडाउन खुलते ही जश्न शुरू, सड़कों पर हुआ डांस, कपल्स ने किया एक दूसरे को Kiss

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (Corona) ने सारी दुनिया में तबाही मचाई हुई है और इसपर काबू पाने के लिए कई देशों में लॉकडाउन (lockdown) लगा हुआ है। हालांकि लोग इन पाबंदियों से परेशान भी हो चुके है और इसका नजारा तब देखने को मिला जब स्पेन (Spain) में लॉकडाउन खत्म हुआ। जैसे ही इसके समाप्त होने की घोषणा की गई, लोग सड़कों पर निकल आए, जश्न मनाने लगे, कपल्स ने एक दूसरे को किस (kiss) करना शुरू कर दिया और लोग खुशी से झूमने लगे।

Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिलीवर हुआ स्मार्टफोन, इसके बाद हुआ ये

हालांक ये लापरवाही भारी साबित हो सकती है क्योंकि अभी भी कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लेकिन पिछले साल अक्टूबर से लगे लॉकडाउन के लंबे अरसे बाद खुलने से लोग उत्साह में आ गए और सड़कों पर निकल आए। इसके बाद मैड्रिड में पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। जो लोग सेंट्रल स्क्वायर में बिना मास्क लगाए डांस कर रहे थे उन्हें वहां से बाहर करना पड़ा। वहीं बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर भी भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान पार्टी के मूड में आए लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। लॉकडाउन खुलने से वहां की होटल इंडस्ट्री में भी खुशी का माहौल है क्योंकि अब रात 11 बजे तक वो ग्राहकों को सर्व कर सकेंगे। लॉकडाउन खुलने पर लोगों के इस उत्साह को देखते हुए सरकार ने अपील की है कि वे अपने आप पर काबू रखें और इस तरह हुजूम में न निकलें। मैड्रिड के मेयर ने कहा कि लॉकडाउन खुलने का ये मतलब नहीं है कि सड़कों पर पार्टी की जाए। वहीं देश की उप प्रधान मंत्री कारमेन केल्वो ने कहा कि कोरोनी महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और लॉकडाउन भले खुल गया हो लेकिन अभी सभी को सावधानी बरतनी होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews