कैलिफोर्निया / इतिहास की सबसे बड़ी आग से 63 की मौत, दोबारा बसाना पड़ेगा एक पूरा शहर

us-california-wildfires-several-dead-and-about-600-missing

वॉशिंगटन. अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में भड़की आग पिछले एक हफ्ते में 63 लोगों की जान ले चुकी है। राज्य भर में अब तक करीब 12 हजार इमारतें खाक हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 631 लोग लापता हैं। आग से हुए नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य का पैराडाइज शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि शहर को दोबारा बसाने में कई साल लग सकते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews