वेनेजुएला भूकंप त्रासदी में भारत बना संकटमोचक, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम और 35 टन से अधिक राहत सामग्री

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। वहीं हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस आपदा में वेनेजुएला के पीड़ितों की मदद के लिए भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टीम और 35 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है।
Indian Army

वेनेजुएला में गुरुवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो आपदा के बाद अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 235 से अधिक हो गई है। वहीं हजारों की तादात में लोग घायल हैं। सैकड़ों इमारतें ढह गईं हैं। इस आपदा ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए सहायता और राहत दल भेजने का ऐलान किया है।

भारत के मित्र देशों पर कोई आपदा आए और भारत हाथ पर हाथ रखे बैठा रहे ऐसा हो ही नहीं सकता। जिन जिन देशों पर कोई आपदा आए है भारत ने हमेशा मदद का हाथ बढ़ाया है। मौजूदा समय में वेनेजुएला पर संकट आन पड़ा है। ऐसे में भारत वेनेजुएला के लिए संकटमोचक बना है। भारत सरकार ने वहां के भूकंप से पीड़ितों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ अभियान शुरू कर दिया है।

वेनेजुएला भेजा गया भारतीय सेना का विशेष मेडिकल दल

बता दें कि वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों के राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय सेना का एक विशेष मेडिकल दल भेजा गया है। इस मेडिकल दल में 41 लोग और 9 डॉक्टर शामिल हैं। टीम को इमरजेंसी ट्रीटमेंट, ट्रॉमा केयर, सर्जरी और दूसरे जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तैयार किया गया है।

बता दें कि भारतीय सेना का विशेष मेडिकल दल अपने साथ करीब 6 टन दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और राहत सामग्री भी लेकर गया है, जिसे विदेश मंत्रालय ने उपलब्ध कराया है। इतना ही नहीं इनके अलावा भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल की मेडिकल टीम कल गुरुवार को ही हिंडन एयरबेस से वायुसेना के 2 विमानों के जरिए वेनेजुएला के लिए रवाना की गई थी।

वेनेजुएला भेजे गए स्वदेशी भीष्म क्यूब

भारतीय सेना और मेडिकल की टीम के अलावा 2 स्वदेशी भीष्म क्यूब भी भेजे गए हैं। भीष्म क्यूब करीब 200 मरीजों के इलाज की क्षमता रखता है। जो वेंटिलेटर, मॉनिटर, सर्जिकल उपकरण, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं से लैस है।

बता दें कि भीष्म क्यूब, भारत सरकार द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल है। ‘BHISHM’ का पूर्ण रूप ‘भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एंड मैत्री’ (Bharat Health Initiative for Sahyog, Hit and Maitri) है। यह ‘प्रोजेक्ट आरोग्य मैत्री’ का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसे विशेष रूप से युद्ध या आपदा के समय त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह भीष्म क्यूब वेनेजुएला पीड़ितों के लिए चलता फिरता अस्पताल का काम करेगा।

एस जयशंकर ने दी ऑपरेशन अमिस्ताद की जानकारी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन अमिस्ताद चल रहा है। भारतीय वायुसेना मीडिया कोआर्डिनेशन सेंटर C-17 विमान ने भूकंप के बाद के राहत प्रयासों में तत्काल सहायता के साथ वेनेज़ुएला के लिए आज उड़ान भरी। जो भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए जरूरी सहायता सामग्री ले जा रहे हैं। इस सहायता में भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से अधिक की राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण शामिल हैं, जिनमें 2 ‘भीष्म क्यूब्स’ भी हैं। भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews