World’s Richest Man Jeff Bezos: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस भेरेंगे आज अंतरिक्ष में उड़ान, स्पेस मिशन का काउंटडाउन शुरु!

World’s Richest Man Jeff Bezos: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस भेरेंगे आज अंतरिक्ष में उड़ान, स्पेस मिशन का काउंटडाउन शुरु!

विदेश, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अंतरिक्ष (Space) में उड़ान के लिए तैयार हैं। उनकी कंपनी ब्लू ओरिजन (Blue origin) का न्यू शेपर्ड राकेट जेफ बेजोस समेत कुल चार लोगों के साथ आज मंगलवार को उड़ान भरेंगे। इस राकेट में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क, नीदरलैंड के 18 वर्षीय ओलिवर डेमन, विमानन क्षेत्र से जुड़ी 82 साल की उम्रदराज महिला वेली फंक शामिल हैं। बेजोस की टीम पिछले हफ्ते अंतरिक्ष यात्रा पर गई रिचर्ड ब्रेनसन की टीम से भी आगे तक जाएगी। बेजोस के इस सफर में सबसे खास बात उनका राकेट है, जो पूरी से तरह से दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा।

ये भी देखें– नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा- “डूबता जहाज है, कोई बैठेगा नहीं”

न्यू शेपर्ड रॉकेट की खासियत

पांच मंजिल ऊंचा न्यू शेपर्ड रॉकेट को इस तरह तैयार किया गया है कि वह छह लोगों के साथ अंतरिक्ष के छोर तक की उड़ान भर सकेगा। यह रॉकेट यात्रियों को लगभग 340,000 फीट की उंचाई तक ले जाने में सक्षम है। जो लोग इसमें जाना चाहते हैं वे कुछ मिनटों के लिए माइक्रोग्रैविटी में भारहीनता का अनुभव कर सकेंगे। यही नहीं, वे अत्यधिक ऊंचाई से पृथ्वी को निहार भी सकेंगे। आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी से 100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की सीमा मानी गई है, जिसे कारमन लाइन कहा जाता है। बेजोस अपनी टीम के साथ इस सीमा के आगे तक जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews