Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण के दिन बंद हो सकता है आपका मोबाइल! कॉल और इंटरनेट जैसी सेवाएं होंगी ठप, चेतवानी जारी

Solar Eclipse 2024

Solar Eclipse: इस साल अप्रैल के महीने में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 8 अप्रैल को लगने वाला इस सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर उत्तरी अमेरिका में देखने को मिलेगा। इस ग्रहण को लेकर कई तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। वहीं अब आ रही जानकारी के मुताबिक इस दौरान लोगों का मोबाइल फोन काम करना बंद कर सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको जैसी जगहों पर असर दिखाने वाला यह सूर्य ग्रहण लोगों का फोन और इंटरनेट ठप कर सकता है।

कहां दिखेगा ग्रहण

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत अमेरिका के टेक्सास से होने वाली है। इसके बाद ये यहां के अन्य राज्यों से होकर गुजरेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि जब भी सूर्य ग्रहण लगता है लोग अलग-अलग तरीकों से इसे देखते हैं। कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि ग्रहण के दौरान मोबाइल कंपनियों को नेटवर्क और कनेक्शन की प्रॉब्लम हो सकती है।

क्या है कारण

अब जब यह पता लगेगा कि सूर्य ग्रहण के दौरान मोबाइल फोन काम नहीं करेगा और ठप हो जाएगा, तो जाहिर सी बात है कि कोई भी हैरान रह जाएगा। आपको बता दें कि मोबाइल बंद होने के पीछे कोई खगोलीय कारण नहीं है। कारण यह है कि जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एक जगह पर इकट्ठा हो जाएगी। जब बहुत सारे लोग एक ही जगह पर एकत्रित हो जाते हैं तो मोबाइल नेटवर्क ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है।

आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया का जमाना है। हर कोई हर चीज सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करता है। ऐसे में लाखों लोग इस नजारे को अपने फोन में कैद करना चाहेंगे और एक जगह पर एकत्रित होंगे। इस कारण से भीड़भाड़ वाली जगह पर फोन न चलने जैसी समस्या हो सकती है।

टी-मोबाइल को विशेष तैयारी

सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को किसी भी तरह से कनेक्शन और नेटवर्क की समस्या ना हो। इसके लिए टी-मोबाइल कंपनी ने विशेष तौर पर तैयारी शुरू कर दी है। मौसम खराब होने या बहुत सारे लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने के बाद भी नेटवर्क ठीक तरह से काम करे और किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए कंपनी द्वारा बैकअप तैयार किया गया है। अब सूर्य ग्रहण के दौरान फोन ठप होने वाली यह चेतावनी सही साबित होती है या नहीं यह तो 8 अप्रैल को ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews