नर्मदा नदी में नहाने गए 02 दोस्त डूबे, घंटों की मशक्कत के बाद मिले शव

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

JABALPUR NEWS : जबलपुर में नर्मदा नदी के कालीघाट में स्नान करने पहुंचे दोस्त हादसे का शिकार हो गये। ये सभी युवक नदी में स्नान रहे थे, इसी बीच एक युवक और दूसरा नाबालिग पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मची चीख-पुकार के बाद घाट में मौजूद लोगों ने डूब रहे लड़कों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दोस्त मिलकर गए थे नहाने 

सूचना पर मौके पर पहुंची ग्वारीघाट पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू करते हुए दोनों लड़कों की लाश घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद की है। मृतक पुलिस कर्मियों के पुत्र हैं। सुमित दुबे और बिजेंद्र मरकाम अपने अन्य 3 साथियों के साथ बरेला से काली घाट में नहाने गए थे।

पुलिस कर्मियों के बेटे है मृतक

सुमित और बिजेंद्र अपने साथियों के साथ नहा रहे थे, तभी एकाएक दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। दोस्तों ने पानी में डूब रहे साथियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव काली घाट के पास बहुत तेज था। सूचना पर पुलिस बल और गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं। बच्चों की लाश बाहर निकलते ही घाट में परिजन और परिचितों में चीख-पुकार मच गई। मृतक सुमित के पिता सीपी दुबे प्रधान आरक्षक हैं और थाना ग्वारीघाट में पदस्थ रहते हुए थाना का वाहन चलाते हैं। इसी तरह नाबालिग बिजेंद्र के पिता संतोष मरकाम उप निरीक्षक हैं, वर्तमान में वह पन्ना जिला में पदस्थ हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews