कोरोना से ठीक होकर 182 डिस्चार्ज, सोमवार को मिले 141 नये मरीज

mp corona

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार को 182 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1426 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 141 नये मरीज सामने आये हैं। सोमवार को डिस्चार्ज हुये 182 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9564 हो गई है।

रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 141 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10743 पहुँच गई है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई। इस रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 165 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1014 हो गये हैं। सोमवार को कोरोना टेस्ट हेतु 1487 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं। वहीं अब तक 1 लाख 17 हजार 277 व्यक्तियों की कोरोना जाँच की जा चुकी है।

लगातार कोरोना के घटते केस को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि यह जबलपुर के लोगों की मेहनत और सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने का ही नतीजा है कि अब जबलपुर में कोरोना संबंधित केस घट रहे हैं। लिहाजा कलेक्टर ने जबलपुर के सभी लोगों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें क्योकि इसी तरह से ही कोरोना पर जीत दर्ज की जा सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews