कड़ी नाकाबंदी के बीच अवैध तरीके से दवा सप्लाई करते 2 गिरफ्तार

कड़ी नाकाबंदी के बीच अवैध तरीके से दवा सप्लाई करते 2 गिरफ्तार

जबलपुर/संदीप कुमार

शहर में करोना संक्रमण को रोकने के लिए जहाँ पुलिस प्रशासन ने लिए धारा 144 फौजदारी लागू की है। जिले में चारों तरफ से विभिन्न स्थानों में नाकेबंदी की गयी है तो इस मौके पर वही कुछ लोग ऐसे है जो कि इस कड़ी नाकाबंदी के दौरान अवैध माल की सप्लाई कर रहे हैं। मंगलवार शाम  चैकिंग के दौरान गोहलपुर थाना पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर शहर से बाहर जाने वाली एक कार को जप्त कर onrex दवा की 1400 बोतल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक एक कार सफेद रंग की MP19 CA 3742 जिसमे दो लोग बैठे हुए थे और शहर से बाहर जा रही थी, उसे रोका गया तो उसमे 12 कार्टून मिले जिसमें कोडीन फास्फेट अर्थात ONEREX दवा 1400 बोतल मिली। प्रत्येक बोतल की कीमत 120 रु अर्थात कुल दवा की क़ीमत 1,70,000 करीब मिली है। आरोपी कार चालक अतुल द्विवेदी निवासी चुरहट रीवा और कृष्ण लाल मिश्रा निवासी सिमरिया सतना थे। दोनो ही व्यक्तियों के पास किसी तरह का अनुमति पास भी नही था।

पुलिस ने दोनों युवकों को धारा 328 ,188 भारतीय दंड विधान एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 की धारा 5/13 में कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि जबलपुर दवा बाजार से ये दवा खरीदी गई है। दवा किससे से खरीदी गयी है पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी दवा को सतना और रीवा ले जाया जा रहा था। यह दवा खांसी की दवा के रूप में काम आती है परंतु नशा करने वाले लोग इसे अधिक मात्रा में एक या दो बोतल पीकर नशे के रूप में उपयोग करते हैं। आरोपी जबलपुर दवा बाजार में किस व्यक्ति के यहां से दवा खरीदी है और यह दवा लेकर सतना किसके घर जिसके पास जा रहे थे ये भी पुलिस जाँच का विषय है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews