बाल सुधार गृह से गेट कूदकर भागे 2 बच्चे, मचा हड़कंप, मीडिया को कवरेज से रोका

बाल सुधार गृह से गेट कूदकर भागे 2 बच्चे, मचा हड़कंप, मीडिया को कवरेज से रोका

जबलपुर। संदीप कुमार।

गोकलपुर बाल सुधार गृह से आज फिर एक बार बच्चे भागने में कामयाब हुए है। दोनों ही बच्चे करीब 1 साल से बाल सुधार गृह में थे।फरार हुआ एक बच्चा मंडला जिले का रहने वाला है जबकि दूसरा जबलपुर का है। मंडला निवासी बच्चा रेप के मामले में बाल सुधार गृह में था जबकि दूसरा बच्चा छेड़खानी करने के चलते उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। आज सुबह जब बाल सुधार गृह का कर्मचारी दोनों बच्चों से बगीचे का काम करवाने के लिए उन्हें बाहर लाया था तभी कर्मचारी को चकमा देकर दोनों बच्चे गेट कूदकर भाग गए। कर्मचारी ने करीब आधा किलोमीटर तक दोनों बच्चों का पीछा भी किया पर बच्चे उनके हाथ नहीं लगे। इधर सूचना मिलने के बाद जब मीडिया कर्मी कवरेज करने बाल सुधार गृह पहुंचा तो वहां पर पदस्थ अधीक्षका ने ना सिर्फ मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका बल्कि उनसे अभद्रता भी की। बाल सुधार गृह में पदस्थ अधीक्षका सविता एडे इससे पहले भी अपने कार्य को लेकर विवादों में रही है। तत्कालीन बाल सुधार गृह के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जिसकी शिकायत संभाग कमिश्नर से भी थी।फिलहाल बाल सुधार गृह गोकलपुर में लगातार बच्चों के भागने के मामले सामने आ रहे हैं।बाल सुधार गृह अधीक्षका ने रांझी थाने में दोनों बच्चों के भागने की शिकायत की है जिसके बाद अब पुलिस और बाल सुधार गृह के कर्मचारी बच्चों को तलाश करने में जुटे हुए हैं।साथ ही दोनों बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews