जबलपुर में 2 नए पॉजिटिव केस, NSA आरोपी हुआ ठीक, जल्द भेजा जाएगा भोपाल जेल

जबलपुर में 2 नए पॉजिटिव केस, NSA आरोपी हुआ ठीक, जल्द भेजा जाएगा भोपाल जेल

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में आईसीएमआर लैब से 274 सैम्पलों की रिपोर्ट में गुरूवार को 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये लोग शायदा बेगम के संपर्क में थे जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आईसोलेशन में भेज दिया है।

इसी के साथ एनएसए का आरोपी जावेद खान भी ठीक हो गया है और उसे जल्द ही भोपाल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। गुरूवार को मिले दो कोरोना पॉजिटिव केस के बाद अब जबलपुर में कोरोना मरीजो की संख्या 86 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews