बेटे की हत्या की धमकी देकर कांग्रेस नेता से मांगे 20 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

बेटे की हत्या की धमकी देकर कांग्रेस नेता से मांगे 20 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और गैस एजेंसी संचालक जगदीश सैनी को एक धमकी भरा पत्र (Threatening letter to Congress leader) मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई , पत्र में 20 लाख रुपए की डिमांड की गई थी और नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई थी। जगदीश सैनी ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से एक गैस एजेंसी का कर्मचारी है।

ये भी पढ़ें – उज्जैन: ट्रेन की चपेट में आई इंजीनियरिंग छात्रा, ढाई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

गोरखपुर थाना पुलिस के मुताबिक जगदीश सैनी ने जो शिकायत दर्ज करवाई उसमें उन्होंने बताया कि वह गैस एजेंसी संचालक हैं। शुक्रवार की दोपहर को जब वह घर पर थे तभी दो युवक कोरियर बॉय बनकर उनके पास आये और एक पत्र देकर चले गए। जब वे पत्र खोलकर देखते हैं तो उसमें 20 लाख रुपए (Threatening letter to gas agency operator) की डिमांड की जाती है। साथ ही कहा जाता है कि वह अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए लोग हैं अगर उन्होंने 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उनके छोटे बेटे गौरव सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। जगदीश सैनी की शिकायत के बाद तुरंत पुलिस अलर्ट होती है।

ये भी पढ़ें – Gwalior : इंसान बना शैतान, पुरानी रंजिश में मुंह से चबाकर काट दी हाथ की उंगली

गोरखपुर थाना पुलिस रामपुर, आदर्श नगर, गोरखपुर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालती है तो पता चलता हैं कि जो दो युवक बाइक से आए थे उनमें से एक युवक उनकी ही गैस एजेंसी में काम करने वाला अजीत है। दोनों ही आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे लेकिन कद काठी से पहचान में आ गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामपुर के पास से अजीत और उसके साथ शिव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपियों आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें – मदरसों को लेकर फिर मुखर हुए BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews