जबलपुर में फिर आए 244 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 8 हजार पार

mp corona

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर में कोरोना का विस्फोट जारी है। प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान लोगों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी है।

मंगलवार को 211 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 244 नये मरीज सामने आये हैं। डिस्चार्ज हुए 211 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6913 हो गई है। सोमवार की शाम 6 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 244 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8491 पहुँच गई है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई है जिसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 132 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। अब कोरोना के एक्टिव केस 1446 हो गये हैं ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews