Jabalpur Crime News: 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

shahdol news

Jabalpur Crime News : जबलपुर में देर रात एक युवक की गोली मार दी गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आज सुबह इलाज के दौरान मानक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मानक की हत्या करने वाले आरोपी राजा सोनी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

करमेता के पास का मामला

दरअसल, मामला माढ़ोताल थाना के करमेता के पास का है, जहां 25 वर्षीय युवक मानक उपाध्याय को गोली मार दी गई। घटना के बाद मानक का दोस्त आकाश दुबे उसे अस्पताल लेकर गया। बता दें कि बीते दिनों मानक और राजा सोने के बीच विवाद हुआ था। जिसमें राजा ने मानक को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, बुधवार की रात मानक जब किसी काम से वापस लौट कर अपने घर जा रहा था तो वहां राजा सोनी पहले से खड़ा था और मानक को देखते ही राजा ने पिस्टल से उसके पेट में फायरिंग कर दी। जिससे मानक घायल हो गया जबकि राजा वहां से फरार हो गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews