Jabalpur News: दो अलग-अलग स्थानों पर फंसे 4 मछुआरों का रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur News: दो अलग-अलग स्थानों पर फंसे 4 मछुआरों का रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर, पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur News : जबलपुर नर्मदा नदी में रविवार की शाम को दो अलग-अलग स्थानों पर 4 मछुआरे फंस गए। जिनका रेस्क्यू भोपाल से आई टीम ने सेना के साथ मिलकर किया और चारों को सुरक्षित टापू से बाहर निकाला। दरअसल, शाम में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिसके कारण चारों उसमें फंस गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस व राहत बचाव दल को इसकी सूचना दी गई।

कलेक्टर और एसपी पहुंचे

वहीं, नर्मदा नदी में मछुआरों के फंसने की जानकारी लगते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। सेना के साथ भेड़ाघाट थाना पुलिस के अलावा एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम भी लगातार रेस्क्यू कर चारों युवकों की जान बचाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे भोपाल से आई एनडीआरएफ की टीम ने सेना और स्थानीय पुलिस, होमगार्ड के साथ मिलकर रस्सी के सहारे बाहर निकल लिया।

अचानक पत्थरों में भरा पानी

बता दें कि टापू में फंसे युवक गढ़ा पुरवा के रहने वाले है। जिनके नाम मनीष केवट, संतोष, अमित और शिवम है। पूछताछ में चारों युवकों ने बताया कि मछली मारते समय अचानक पत्थरों में पानी भर गया, जिसके चलते वो लोग फंसकर रह गए। वहीं, नदी में फंसे हुए युवकों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने पहले वोट का इस्तेमाल किया लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण वोट पलट गई। हालांकि, उसमें सवार चारों ही सैनिक सकुशल बचकर बाहर आ गए।

[dgv_vimeo_video id=”843764395″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews