खरीदी केंद्र में बेचने लाई गई 400 क्विंटल अमानक धान जब्त, नीलाम करेगा प्रशासन

खरीदी केंद्र में बेचने लाई गई 400 क्विंटल अमानक धान जब्त, नीलाम करेगा प्रशासन

जबलपुर, संदीप कुमार| किसानों (Farmers) के नाम पर उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (Collector Karmveer Sharma) के निर्देश पर आज पनागर कृषि उपज उप मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पर बेचने लाई गई लगभग 7 लाख 47 हजार रुपये मूल्य की 400 क्विंटल अमानक धान (Non Standard Paddy) को जप्त किया गया है|

अमानक धान को जप्त करने की कार्यवाही एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया द्वारा इस खरीदी केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की गई। एसडीएम जबलपुर ने बताया कि पनागर खरीदी केंद्र पर बेचने लाई गई यह धान पुरानी और चार-पाँच किस्म की थी । इसे खरीदी केंद्र पर एक ढेर में मिक्स करके रखा गया था। एसडीएम अरजरिया के अनुसार निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूरी 400 क्विंटल धान आदित्य जैन नाम के कृषक की है । जबकि उसके नाम पर पंजीयन केवल 35 किवंटल धान का ही कराया गया था। अलग-अलग किस्म की मिक्स के रखी गई इस धान को जप्त कर क्षेत्र के सहकारिता निरीक्षक की सुपर्दगी में दे दिया गया है।

एसडीएम अरजरिया ने बताया कि जप्त की गई अमानक धान को कहाँ से लाया गया है इसकी भी जाँच की जा रही है । उन्होंने बताया कि जप्त की गई इस धान को राजसात करने की कार्यवाही कर नीलाम किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews