जबलपुर में 6 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से किया हमला, हुई मौत

जबलपुर में 6 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से किया हमला, हुई मौत

Jabalpur News : जबलपुर में 6 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।

खमरिया थाना का मामला

वहीं, पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि घटना खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिघरा में दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की दरमियानी रात की है। वहीं, मृतक की पहचान दिलीप दहिया था, जों कि प्राइवेट काम किया करता था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप अपने दोस्त राजाराम और मोहम्मद शहीद के साथ बैठा हुआ था। तभी 3 बाइक से 6 बदमाश वहां पहुंचे जिन्होंने दिलीप पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिलहाल, मामले में अभी तक गगन और करण के नाम सामने आए है। घटना का कारण अभी भी अज्ञात है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”911503504″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews