जबलपुर में सोमवार को 6 नए पॉजिटिव केस, एक महिला की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट

जबलपुर में सोमवार को 6 नए पॉजिटिव केस, एक महिला की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे जबलपुर में दो बड़े अधिकारियों के तबादले के बाद एक और बुरी खबर आई है। लगातार लॉक डाउन के बाद भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद सोमवार को जबलपुर में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर सामने आई है, साथ ही पाँच अन्य पॉजिटिव केस भी मिले है।

आईसीएमआर से सोमवार को मिली 40 सेंपल की रिपोर्ट, पांच पॉजिटिव
आईसीएमआर से सोमवार को मिली रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार केस पॉजिटिव आए हैं। जबकि एक केस हनुमानताल निवासी 62 साल की महिला का है जिसकी रिपोर्ट उनकी  मौत के बाद पॉजिटिव आई है। महिला की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन सतर्कता बरतते हुए महिला का सेम्पल आईसीएमआर भेजा गया था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैै।

आईसीएमआर लैब से सोमवार को कुल 40 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स प्राप्त हुई है । पांच पॉजिटिव रिपोर्ट्स के अलावा शेष निगेटिव आई है। इसके पहले सुबह इन्दौर से आये मण्डला जिले के बिछिया निवासी को पॉजिटिव पाया गया था। इस तरह आज सोमवार को छह कोरोना संक्रमित प्रकरण जबलपुर में पाये गये हैं । इसमें से एक महिला कीकी मृत्यु हो चुकी है।

जबलपुर में पॉजिटिव केस की संख्या पहुँची 26
जबलपुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 26 पहुँच गई है इसमें एक महिला की वायरस से मौत हो चुकी है, जो कि जबलपुर जिले में कोरोना से पहली मौत है।हालांकि कोरोना वायरस से अभी तक 6 केस ठीक भी हो गए है जिन्हें घर भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews