जबलपुर में 10 नए मरीज, एक ही परिवार के 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

जबलपुर में 10 नए मरीज, एक ही परिवार के 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

जबलपुर/संदीप कुमार| जबलपुर में गुरूवार को कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव केस सामने आए हैं । आईसीएमआर लैब से मिली रिपोर्ट के मुताबिक एक ही परिवार के 8 लोगों सहित कुल 10 लोगों के केस पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

इन 10 कोरोना पॉजिटिव केस के बाद अब जबलपुर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 422 पहुंच गई है। जबकि अभी तक 14 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।हम आपको बता दें कि कोविड-19 के अभी तक 328 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। गुरूवार को जिस परिवार की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उनमें से उसी परिवार के 2 लोग पहले भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब से जिन 10 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह लोग लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक में रहते थे। गढ़ा फाटक निवासी एक ही परिवार के आठ सदस्य इसमे शामिल हैं। इसी परिवार के दो सदस्य पूर्व में भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले इस परिवार के सदस्यों में 72 वर्ष, 67 वर्ष, 42 वर्ष एवं 31 वर्ष के पुरुष, 10 वर्ष का बालक तथा 28 वर्ष , 21 वर्ष एवं 28 वर्ष की महिला सदस्य शामिल हैं । वहीं एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है जबकि एक 50 साल की महिला भी पॉजिटिव केस में शामिल है जो कि बड़ी ओमती राम मंदिर के पीछे रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिले युवक की माँ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews