जबलपुर : 9 साल का बच्चा कोरोना पाजिटिव, 70 वर्षीय दादा भी है संक्रमित

जबलपुर : 9 साल का बच्चा कोरोना पाजिटिव, 70 वर्षीय दादा भी है संक्रमित

जबलपुर|संदीप कुमार| जबलपुर में जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद अब अचानक से कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मरीजो में इजाफा होना शुरू हो गया है।जबलपुर में बीते चार दिनों के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के तीन पॉजिटीव मरीज मिलने से जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट-9 साल का बच्चा हुआ संक्रमित…..
जबलपुर आईसीएमआर को आज 18 सेम्पल भेजे गए थे जिसमें की एक केस पाजिटिव आया है।जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर में आज जो पॉजिटीव रिपोर्ट मिली है वो 9 साल के बच्चे की है।यह बच्चा वही है जिसके 70 वर्षीय दादा की कल कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आई थी।बताया जा रहा है कि 9 साल की नाती है ज्यादातर अपने दादा की सेवा करता था जिसके चलते वह भी कोरोना ग्रषित हो गया है।70 वर्षीय कोतवाली निवासी के पोते की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है जबकि शेष 17 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज ही 70 वर्ष के बुजुर्ग के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर

जबलपुर कोतवाली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण को फैलाने के चलते कलेक्टर भरत यादव ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।कलेक्टर ने बताया था कि निर्देश के बावजूद भी 70 वर्षीय बुजुर्ग ना सिर्फ बाजार में घूम रहे थे बल्कि अपने परिजनों को भी घरों में रहने की हिदायत नहीं दी थी लिहाजा कलेक्टर ने इसे एक गंभीर अपराध माना और कोतवाली निवासी 70 वर्ष बुजुर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।वही आज अब उनके 9 वर्षीय नाती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews