Jabalpur News: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : मध्यप्रदेश में इन दिनों आगजनी की घटना काफी ज्यादा हो रही है। इसी कड़ी में जबलपुर- नागपुर हाईवे के मानेगांव में रविवार की देर रात एक कार में अचानक से आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। जिसके बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने सुझबुझ दिखाई और पुलिसकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है। फिलहाल, इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

जांच जारी

बरगी थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात करीब 12 बजे अचानक ही एक खड़ी कार में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। फिलहाल, कार के मालिक और आग लगने की वजह पता नहीं लग पाई है। जिसके लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”794062822″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews