कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की छत से कूदने की कोशिश, एक हफ़्ते में दूसरा मामला

कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की छत से कूदने की कोशिश, एक हफ़्ते में दूसरा मामला

जबलपुर, संदीप कुमार।कोरोना काल में पॉजिटिव आए मरीज इस लाइलाज बीमारी से लगातार दहशत में आ रहे हैं। जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में आज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज छत से कूदने का प्रयास किया है।अच्छी बात यह  रही कि समय रहते वार्ड में मौजूद डॉक्टर और वार्ड बॉय ने युवक को बचा लिया।

बता दें कि बीते 1 सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज बिल्डिंग से कूदकर भागने का प्रयास किया हो।इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति कूदकर भागने का प्रयास किया था जिसे कि डॉक्टरों ने समय रहते बचा लिया था। आज सुबह भी अचानक मेडिकल कॉलेज के कोरोना पॉजिटिव वार्ड से एक भर्ती मरीज वहां से भागने का प्रयास करने लगा।

पॉजिटिव मरीज बिना किसी को बताए मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल स्थित खिड़की पर पहुंचा और वहां से बाहर निकल गया। युवक वहां से कूदने वाला ही था कि वार्ड में मौजूद डॉक्टर और वार्ड बॉय वहां पहुंचे और युवक को समझाने के बाद उसे वापस वार्ड में भर्ती करवा दिया। लगातार मरीजों के द्वारा इस तरह के प्रयास से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चिंता में है लिहाजा अब यह प्रयास किया जा रहा है कि किस तरह से मरीजों के माइंड को बदला जाए।

https://youtu.be/kxrJFtVyW0I

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews