जबलपुर से अच्छी खबर, दो महिलाओं ने जीती कोरोना से जंग, एक डिलीवरी के बाद हुई थी संक्रमित

जबलपुर से अच्छी खबर, दो महिलाओं ने जीती कोरोना से जंग, एक डिलीवरी के बाद हुई थी संक्रमित

जबलपुर|संदीप कुमार| भले ही कोरोना वायरस (Corona VIrus) संक्रमण को लोग घातक बीमारी मानते हो पर जबलपुर की दो महिलाओं ने बता दिया कि किस तरह से कोविड-19 (Covid-19) से लड़ना है और वो भी तब जबकि एक महिला गर्भवती हो और दूसरी को डिलेवरी के बाद कोरोना हुआ हो। हनुमानताल निवासी दो महिलाओं की आज कोरोना से जंग जीतने के बाद छुट्टी हुई है।

एक महिला जिसके गर्भ में आठ माह का बच्चा पल रहा था वो कोरोना की चपेट में आ गई थी। महिला को मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था जहाँ आज वह ठीक होकर घर जा रही है। वही हनुमानताल की ही दूसरी महिला जिसे एल्गिन अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती किया गया था महिला कोरोना पॉजिटीव थी लिहाज़ा डिलेवरी के बाद महिला और उसके नवजात बच्चे को भी मेडिकल कॉलेज में आइसोइट किया गया। आज दोनो ही महिला स्वास्थ्य होकर अपने घर जा रही है।कहा जा रहा है कि ये अपने तरह का अनोखा मामला है।आज मेडिकल कॉलेज से कुल 9 लोगो की छुट्टी हुई है।अब जिले में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 205 हो गई है जबकि एक्टिव केस की संख्या 53 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews