जबलपुर में तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

जबलपुर में तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

जबलपुर, संदीप कुमार | मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बरेला थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़ीखेड़ा में तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम शंभू पटेल है। वहीं, युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्राले में तोड़फोड़ करते हुए चालक और परिचालक को जमकर पीटा। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली की Funny तस्वीरें, यहाँ देखें 

घटना के बाद मौके पर पहुंची बरेला थाना पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को कंट्रोल किया और चालक, परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अपने साथ ही थाने ले आई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू पटेल सड़क पार कर रहा था उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसे कुचल दिया। हादसे के दौरान मृतक का सिर टायर के बीच फंस गया और कई मीटर तक घसीटते हुए चला गया।

यह भी पढ़ें – MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 8 नवंबर को बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वहीं, हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने ट्राले को चारों तरफ से घेर लिया और उस पर तोड़फोड़ करते हुए चालक परिचालक को ट्रक से उतारा और उनके साथ जमकर मारपीट की। कुछ ग्रामीणों ने बरेला थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि पर आई बड़ी अपडेट, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews