जबलपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

Jabalpur Road Accident : जबलपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोसलपुर थाना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मोहतरा टोल प्लाजा के पास का मामला

दरअसल, मामला गोसलपुर थाना मोहतरा टोल प्लाजा के पास का है। जब जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़े 4 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कटनी और मझगंवा के रहने वाले है। मृतकों की पहचान संदीप बर्मन, शिवम कुशवाहा, संदीप उपाध्याय और प्रकाश बर्मन के रुप में की गई है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी लगते ही परिवार मौके पर ही पहुंच गए हैं। फिलहाल, सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद सभी मृतकों का विधि-विधान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews