गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जबलपुर, संदीप कुमार। मुकादम गंज स्थित एक गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। अग्निहादसे में गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अमले ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें और गोदाम आग की चपेट में आने में आने से बच गए। अग्निहादसे में करीब 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

मुकादम गंज में किराना दुकान का संचालन करने वाले नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान के पास ही किराना सामान स्टॉक करने के लिए उनका गोदाम है। शाम को गोदाम के पास रहने वाले एक परिवार ने सूचना दी कि शटर के नीचे से धुंआ निकल रहा और ऐसा लग रहा है, जैसे अंदर आग लगी हो। गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही नरेंद्र ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी अपने परिजनों सहित तत्काल गोदाम के लिए निकल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और दो-ढाई घंटे में गोदाम में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का किराना सामान जलकर नष्ट हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा दुखद है, लेकिन गनीमत है कि जिस समय आग लगी उस समय रास्ते खाली थे यदि शाम के समय लगती तो भीड़-भाड़ होने के कारण दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में काफी वक्त लग जाता। जिससे आग विकराल रुप धारण कर लेती और आसपास के अन्य दुकान, गोदाम और मकान भी चपेट में आ सकते थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews