अवैध उत्खनन पर पुलिस और प्रशासन की दबिश, एसआई से अभद्रता

अवैध उत्खनन पर पुलिस और प्रशासन की दबिश, एसआई से अभद्रता

जबलपुर|संदीप कुमार| Jabalpur news हाल ही में रेत उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च कर अपनी ताकत खननकर्ताओ को दिखाई थी पर शायद खननकर्ताओ को पुलिस प्रशासन का कोई भी खोफ नही है| यही वजह है कि बेख़ौफ़ होकर नर्मदा नदी से रेत निकाली जा रही है।

शाम को सूचना मिलने पर ग्वारीघाट थाना पुलिस का स्टाफ ललपुर स्थित नर्मदा घाट में छापा मारा कार्यवाही करता है।पुलिस की कार्यवाही से खननकर्ता नदी पारकर फरार हो जाते है हालांकि पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली और तीन वोट जरूर जप्त की है पर इस दौरान पुलिस को खननकर्ताओ की अभद्रता भी झेलनी पड़ी। पुलिस जब ट्रेक्टर ट्राली और बोट को जप्त कर ले जा रही थी उस समय खननकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश भी की| इस दौरान हल्की झड़प भी एसआई गौर और खननकर्ताओं के बीच हुई।

इधर कंट्रोल रूम में सूचना मिली तो मौके पर पुलिस बल भेजा गया।फिलहाल ग्वारीघाट थाना पुलिस ने एसआई गौर से अभद्रता करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है वही पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को भी मौके पर बुला लिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews