
Jabalpur prisoner escaped : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के संजीवनी नगर थाना प्रभारी के सामने से ही एक कैदी चकमा देकर फरार हो गया और इस घटना की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कैदी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है जब पब्लिक के द्वारा पकड़े गए एक चोर का इलाज करवाने संजीवनी नगर थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी। उसी दौरान संजीवनी नगर थाना पुलिस को चकमा देकर चोर विक्की रजक बाथरूम की खिड़की खोलकर फरार हो गया। पुलिस अब चोर की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जगदीश रजक जो कि आर्मी से रिटायर्ड है, वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ शादी समारोह में गए हुए थे, उस दौरान चोर विक्की रजक अपने एक साथी के साथ सूना मकान पाकर चोरी करने के कूद गया था। आज सुबह जैसे ही जगदीश रजक अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर कुछ लोग घुसे हुए हैं,जगदीश रजक ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों चोरों से भिड़ गए, इस दौरान चोरों ने उन पर हमला भी किया, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई। जगदीश रजक और चोर की झड़प सुनकर पड़ोसी भी आ गए जिन्होंने की चोर विक्की रजक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”775283368″]
आमजन ने चोर को पकड़कर संजीवनी नगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया था। संजीवनी नगर थाना पुलिस आज दोपहर को चोर का मुलाहिजा करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची जहां चोर ने बाथरूम जाने की बात कहीं और अंदर चला गया और फिर खिड़की खोल कर भाग गया। इस दौरान संजीवनी नगर थाना पुलिस बाथरूम के बाहर चोर का इंतजार करती रही जब काफ़ी देर तक चोर बाहर नहीं निकला तब दरवाजा खोलकर देखा तो वह खिड़की खोल कर भाग चुका था। बता दें कि संजीवनी नगर थाना प्रभारी भी उस दौरान मेडिकल कॉलेज में मौजूद थी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775283490″]
