गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की हालत गंभीर, विमान से जबलपुर लाया गया

गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की हालत गंभीर, विमान से जबलपुर लाया गया

जबलपुर| संदीप कुमार| गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) बीते कुछ दिनों से इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती थे। लगातार उनकी हालत खराब हो रही थी। डॉक्टरो की टीम लगातार दद्दा प्रभाकर शास्त्री जी का इलाज कर रही थी पर जब उनकी हालत ठीक नही हुई तो डॉक्टरों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। दद्दा जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि उनकी हालत नाजुक है लिहाजा उन्हें ग्रह ग्राम ले जाया जाए। एयर एंबुलेंस से दद्दा जी को शनिवार देर रात जबलपुर लाया गया जहां उनके शिष्य और अनुयायी पहले से ही डुमना एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पूर्व मंत्री संजय पाठक सहित सैकड़ों लोग एयरपोर्ट पर उनके दर्शन करने के लिए आतुर थे हालांकि इस दौरान उनकी झलक पाने को सोशल डिस्टेन्स का भी पालन नही किया गया ।

वर्तमान में कोरोना वायरस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी लोगो से दद्दा जी को दूर रखा। दद्दा जी की एक झलक पाने के बाद सभी शिष्य और अनुयाई एयरपोर्ट से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद दद्दा जी को उनके गृह ग्राम कूड़ा के लिए सड़क मार्ग से रवाना किया जाया गया हालांकि अभी तक यह जानकारी मिल रही है कि दद्दा जी अस्वस्थ हैं और वेंटिलेटर में है। बहरहाल दद्दा जी के अनुयायी भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कुछ ही दिनों पहले दद्दा जी की पत्नी का हुआ था निधन 
बताया जा रहा है कि जब से दद्दा जी की पत्नी का निधन हुआ है उसके बाद से ही वह अस्वास्थ्य चल रहे थे।दद्दा जी के अस्वस्थ होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली में कुछ दिन पहले ही भर्ती करवाया था जहां की उनकी हालत में लगातार गिरावट भी आ रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews