क्राइम ब्रांच के साथ एसपी-कलेक्टर का औचक दौरा, सेंट्रल जेल में हड़कंप

A-surprise-visit-to-the-SP-collector-with-crime-branch

जबलपुर।

नीमच में हुई जेल ब्रेक की घटना के बाद हुआ जेल विभाग अलर्ट पर है। इस तरह की कोई भी घटना अब दोबारा ना हो इसके लिए तमाम प्रयास किए जा रहें हैं। इसी के तहत गुरूवार को केंद्रीय जेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस में आज शाम अचानक जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापा मारा जिससे पूरे जेल में हड़कंप मच गया। 

दरअसल, जिला प्रशासन और पुलिस का ये औचक निरीक्षण था जिस पर कलेक्टर भरत यादव-एसपी अमित सिंह सहित जिले प्रशासन के अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम थी। निरिक्षण करने वाली टीम में कलेक्टर-एसपी सहित एसडीएम-तहदीलदार भी साथ में मौजूद रहे।

करीब दो घंटे के निरीक्षण में टीम ने पाया कि जेल में बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री है इसके अलावा घातक हथियार भी जेल में मिले है। कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि आज टीम बनाकर छापा मारा गया है। जांच के दौरान घातक हथियार और मादक पदार्थों जेल से मिले है। अभी और संभवना भी जताई जा रही है की और भी अवैध समान मिल सकता है। 

कलेक्टर जल्द ही एक रिपोर्ट बनाकर जेल मूख्यालय को प्रेषित करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के डीजीपी व्ही के सिंह ने जबलपुर दौरे के दौरान ये स्वीकार किया था कि प्रदेश में होने वाली बड़ी घटनाओं की साजिश जेल में ही बनती है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews