बुजुर्ग महिला को बचाने युवक ने कुँए में लगाई छलांग, डूबा, तलाश जारी

बुजुर्ग महिला को बचाने युवक ने कुँए में लगाई छलांग, डूबा, तलाश जारी

जबलपुर। संदीप कुमार।
कुछ रिश्ते ऐसे होते है जिसके लिए जान की परवाह भी नही की जाती है।ताजा घटना जबलपुर की है जहाँ गौर पुलिस चौकी के एकता मॉर्केट के पास अपनी दादी की जान बचाने के लिए एक युवक कुए में कूद गया।घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगो की मदद से होमगार्ड और पुलिस ने बुजुर्ग महिला को तो बचा लिया पर युवक का अभी तक कोई पता नही चल पाया है।

दरअसल, एकता मार्किट के पास रहने वाली 75 वर्षीय लच्छी वंशकार को कम दिखाई देता था।महिला जब घर के बाहर घूम रही थी तभी अचानक वह कुँए में गिर गई।आवाज सुनकर नाती राजा वंशकार(16)भी अपनी दादी को बचाने के लिए कुँए में कूद गया।घटना के बाद कुँए के पास लोगो की भीड़ लग गई।इधर मौके पर गौर पुलिस चौकी के साथ होमगार्ड और स्थानीय लोग भी कुए में उतर गए और बुजुर्ग महिला लच्छी बाई को सकुशल कुँए से निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया गया है वही नाती राजा वंशकार की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि पिपरिया खुर्द की रहने वाली है और बीते 10 साल एकता मार्किट के पास अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही थी।फिलहाल कुँए में गिरे राजा वंशकार की तलाश होमगार्ड लगातार कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews