
जबलपुर। संदीप कुमार। लॉक डाउन (Lockdown) के नियमों का पालन कराने में तैनात जबलपुर पुलिस (Jabalpur POlice) की तरफ से शुक्रवार को कन्टेन्टमेंट क्षेत्र की चार साल की बच्ची का जन्मदिन (Birthday) बच्ची के घर पहुंच कर मनाया गया। ओमती थाना प्रभारी एसपी बघेल जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ बच्ची आयरा खान के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आयरा को उसके जन्मदिन के मौके पर टॉफी खिलौने और सैनिटाइजर उपहार में दिए और उसके साथ बर्थडे केक काट कर जन्मदिन मनाया।
पुलिस के द्वारा इस तरह से उसके जन्मदिन के मनाए जाने से आयरा और परिजनों के चेहरों में खुशी साफ झलक रही थी । इस मौके पर आयरा ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए अपने गुल्लक में अब तक जमा किये गए 960 रुपये और एक पैकेट मास्क पुलिस अधिकारी को भेंट किये।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

