विधानसभा को लेकर आप पार्टी की हुंकार, राज्यसभा सांसद ने दिलाई शपथ, प्रदेश में 230 सीटो पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी चुनाव

विधानसभा को लेकर आप पार्टी की हुंकार, राज्यसभा सांसद ने दिलाई शपथ, प्रदेश में 230 सीटो पर लड़ेगी आम आदमी पार्टी चुनाव

JABALPUR NEWS : जबलपुर मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी ने हुंकार भर दी है विधानसभा की 230 सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। जबलपुर में आज राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी बीएस जून और पंजाब से आए विधायक ,के द्वारा मध्यप्रदेश सर्किल इंचार्जों की नियुक्ति करते हुए उन्हें शपथ दिलाई।

बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

इस दौरान राज्यसभा सांसद ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते कहा की मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी को बार बार मौका दिया लेकिन इन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया,आज भी मध्यप्रदेश में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अच्छे सरकारी अस्पताल और अच्छे स्कूल नही है,मामा शिवराज और उनके भांजे राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश को लूट लिया,आज भी मध्यप्रदेश में गाँव गाँव मे पानी नही,बिजली नही उसके बावजूद भी ये लोग अपनी झूठी उपलब्धियां जनता को गिना रहे है,वही राज्यसभा सांसद ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब में आप सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में दे रही है मध्यप्रदेश में भी सरकार बनने पर जनता को सारी मूलभूत सुविधाएं दी जायँगी। नई संसद भवन के शुभारंभ पर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा की ये बड़े गौरव की बात है लेकिन जिस प्रकार से देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपतीं को आमंत्रण नही दिया गया यह बड़े अपमान की बात है इसलिए विपक्ष ने इसका विरोध किया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews