जबलपुर में बीजेपी कानून एवं विधि विभाग के अधिवक्ताओं ने एसपी से की मुलाकात

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के पुलिस अधिक्षक कार्यालय में आज बीजेपी कानून एवं विधि विभाग के अधिवक्ताओं के द्वारा थानों में अधिवक्ताओं के साथ हो रहें दुर्व्यवहार को लेकर एसपी को ज्ञापन सौपते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

क्या है पूरा मामला

अधिवक्ता बृजेन्द्र बघेल ने बताया कि जिस प्रकार से जिले के विभिन्न थानों में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहे है उससे अधिवक्ताओं में रोष है क्योंकि अगर अधिवक्ता अपने पक्षकार को लेकर थाने से कोई जानकारी लेने जाता है तो थानों में मौजूद पुलिस कर्मी अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते है, जिससे अधिवक्ताओं के सम्मान में ठेश पहुँचती है वही अगर किसी अधिवक्ता का कोई विवाद हो गया हो और अधिवक्ता उस प्रकरण में दोषी भी नही है इसके बावजूद भी थाने की पुलिस ने चालान बनाते हुए अधिवक्ताओं पर कॉउंटर केस दर्ज करना शुरू कर दिया है।

इन सभी बातों को एसपी को अवगत करवाते हुए थानों की कार्य प्रणाली में सुधार लाये जाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया है। वही एसपी ने भी सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जायेगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews