खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, तीन झुलसी

खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, तीन झुलसी

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर शहर से लगे कैलवास गांव के खेत में आज शाम आकाशीय बिजली गिरने से वहाँ काम कर रही तीन महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में गांव के लोगों ने तीनों ही महिलाओं को जबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि करीब 7 से 8 महिलाओं खेत मे काम कर रही थी। शाम को जब यह सभी महिलाएं खेतों में काम कर रही थी तभी अचानक जोरदार बिजली बिजली कड़की और खेत में ही गिर गई। इस घटना में तीन महिलाएं झुलस गई जिन्हें की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरो ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद गौर थाना पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब यह लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक तेज बिजली कड़की और खेत में गिर गई जिसके चलते महिलाएं झुलस गई ।फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews