भोपाल के बाद अब जबलपुर में हुई बेजुबान पर क्रूरता , वीडियो वायरल

भोपाल के बाद अब जबलपुर में हुई बेजुबान पर क्रूरता , वीडियो वायरल

जबलपुर,संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में लगातार पशु क्रूरता के मामले में बढ़ोतरी हो रही है और प्रशासन है कि इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। राजधानी भोपाल के बाद अब संस्कारधानी जबलपुर में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में 3 लड़के एक मूक जानवर को उठाकर पुल से नीचे पानी में फेंकते हुए दिख रहे हैं।

तीन लड़कों द्वारा कुत्ते को पुल से नीचे पानी में फेंकने का यह वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि पशु क्रूरता का यह एक नया मामला जबलपुर में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो लमेहटाघाट का है जहां मौज मस्ती में यह लड़के एक बेजुबान जानवर की जान लेने की कोशिश कर रहे हैं।

जबलपुर के लमेहटाघाट में फोन के साथ मौज मस्ती के दौरान फुल से नीचे फेंकने का यह वीडियो आज सुबह से ही सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ईश्वर वीडियो के बाद से अब पशु प्रेमियों ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल भी उठाया है। वायरल वीडियो देखकर पशु प्रेमियों का कहना है कि जिन भी लड़कों ने इस तरह का क्रूरता पूर्वक कांड किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews