
Agriculture Minister Kamal Patel in Jabalpur : मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल आज अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेमौसम हुई बारिश प्राकृतिक आपदा है और निश्चित रूप से इस आपदा से किसान परेशान हुए हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है, सरकार आपके साथ है, सर्वे पूरा होते ही जल्दी पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जायेगा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि बेमौसम बारिश से मध्य प्रदेश में हजारों एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई पर किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि किसानों पर आई आपदा को सरकार ने अपने ऊपर लिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि पहले हम किसान हैं ना कि मंत्री या मुख्यमंत्री, हम जानते हैं कि बेमौसम की बारिश के समय किसानों पर क्या बीत रही है।
कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर किसान का ख्याल रखा है और जो भी किसानों को नुकसान हुआ है उसका सर्वे करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मैंने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द खराब हुई फसलों का जल्दी सर्वे करें जिसके बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
कर्नाटक में कांग्रेस के द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के सवाल पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने एक देश भक्त संगठन की तुलना देश विरोधी संगठन से की है उसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। कमल पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्र विरोधी ताकत और राष्ट्रवादी ताकतों के बीच होगा। जनता कांग्रेस पर ही प्रतिबन्ध लगाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”823622116″]
[dgv_vimeo_video id=”823622229″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

