AIIMS दिल्ली की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्ट मार्टम, समर्थ सिंह करेगा जिला अदालत में सरेंडर

त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच अब CBI करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहमति के बाद मध्यप्रदेश गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
MP High Court

MP High Court

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आज जबलपुर हाई कोर्ट में दोबारा पोस्ट मार्टम की मांग पर सुनवाई हुई, अदालत ने मांग को स्वीकार करते हुए कहा दिल्ली एम्स की टीम दोबारा त्विषा के शव का पोस्ट मार्टम करेगी उधर आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली वो जिला अदालत में सरेंडर करेगा।

दिल्ली AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम  

हाई कोर्ट ने परिजनों की दोबारा पोस्ट मार्टम की मांग को स्वीकार करते हुए शासन को शव को सुरक्षित करने के निर्देश दिए, अदालत में समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी जिसका विरोध त्विषा शर्मा के परिजनों ने किया परिजनों ने समर्थ की मां गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी खारिज करने की मांग की। हालाँकि बाद में समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली, उसकी तरफ से कहा गया कि वो जिला अदालत में  सरेंडर करेगा।

सीबीआई से जाँच का फैसला शासन का है 

उधर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए हमने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने का अनुरोध हाई कोर्ट से किया था, सीबीआई जांच के निर्णय पर कमिश्नर ने कहा ये शासन स्तर का फैसला है उसपर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे केस ट्रांसफर करने में समय लगता है तब तक हमारी जांच जारी रहेगी।

हमने देरी नहीं की निष्पक्ष जाँच की है : पुलिस कमिश्नर 

पुलिस कमिश्नर ने कहा घर से मिले वीडियो में जो लोग भी दिखाई दे रहे हैं हमने सभी के बयान दर्ज किये हैं, हमने तो दो दिन में ही एफआईआर कर दी थी हम तो निष्पक्ष जाँच कर रहे हैं, कमिश्नर ने कहा पुलिस ने कोई देरी नहीं की है, जो भी आरोप लग रहे हैं वो गलत है उन्होंने कहा हम समर्थ सिंह की गिरफ़्तारी के भी प्रयास कर रहे है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews