सिवनी से जबलपुर आ रही एंबुलेंस हुई सड़क हादसे का शिकार, चालक समेत 3 लोग घायल

Jabalpur Accident News : सिवनी से जबलपुर आ रही एंबुलेंस रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मारी। जिसमें एंबुलेंस में बैठे सभी लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

ट्रक ने मारी टक्कर

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बरगी थाने में पदस्थ रामकरण मिश्रा ने बताया कि सिवनी निवासी दुलिया बाई अपनी बच्ची को लेकर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल लेकर आ रही थी। तभी बहोरीपार टोल प्लाजा के आगे NH-34 पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दुलिया बाई समेत उसकी बेटी और बेटा, ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। वहीं, दुलिया बाई की हालत गंभीर थी। जिसके चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews