मंडला में विहिप जिला मंत्री की गुंडागर्दी, घर में घुसकर लोगों के साथ की मारपीट, जबलपुर में इलाज जारी

मंडला में विहिप जिला मंत्री की गुंडागर्दी, घर में घुसकर लोगों के साथ की मारपीट, जबलपुर में इलाज जारी

Jabalpur News : मध्यप्रदेश में अपराधों का मामला दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण आज ही सामने आया है। जहां मंडला में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री के लोगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया है। जुल्म इस कदर कि पूरे परिवार को घर के अंदर घुसकर लाठियों से पिटाई की गई। जान बचाने के लिए पीडित परिवार के लोग मोहल्ले वालों से मदद मांगते नजर आए। वहीं, इस पूरी घटना में एक युवती की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसे इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबलपुर में इलाज जारी

मामले को लेकर पीड़ित परिवारवालों का कहना है कि, वह मंडला महगांव ग्राम पंचायत के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि घर के सामने सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई। जिसमें कुछ दिन पहले ट्रेक्टर का कल्टीवेटर रख दिया गया था। इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अमित बैरागी पहुंचे और कल्टीवेटर को उठाने कहने लगे। इस पर जब छोटे भाई 19 साल के प्रिंस झारिया ने उनसे कहा कि कुछ दिन बाद अलग कर लेंगे। इसी बात को लेकर अमित बैरागी नाराज हो गया और धमकी देते हुए कहा कि शाम तक कल्टीवेटर अलग नहीं किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

अमित बैरागी ने किया हमला

पीडिता निधि राजपूत के अनुसार, कल शाम को अमित बैरागी अपने परिवार के सदस्य और साथियों के साथ लाठी- डंडा लेकर घर में घुस आया और पूरे परिवार को जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने भाई प्रिंस झारिया पहुंचा तो उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीडिता निधि झारिया ने बताया उसकी मां और छोटी बहन प्रियंका झारिया और उस पर अमित बैरागी और उसके गुर्गों ने हमला करते हुए कपड़े फाड़ दिए, बाल पकड़कर घसीट दिया।

तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

अमित के घर वालों ने बहन प्रियंका पर लाठियों से हमला किया जो बेहोश नीचे गिर गई। बहन के रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने के कारण मेडिकल जबलपुर में भर्ती कराया गया है। बचाओ-बचाओ पुकाकर दौड़ते रहे पर किसी ने मदद नहीं की, निधि झारिया का कहना है कि विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री और उसके गुर्गों ने जब घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी वह जान बचाकर मोहल्ले में दौड़ी और बचाओ- बचाओ की आवाज लगाई पर कोई भी उनकी मदद करने आगे नहीं आया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस भी घटना के तीन घंटे बाद पहुंची और शिकायत दर्ज करने में लापरवाही की गई।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews