मप्र में यहां कोरोना से एक और कांग्रेस नेता की मौत

मप्र में यहां कोरोना से एक और कांग्रेस नेता की मौत

कटनी| वंदाना तिवारी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| प्रदेश के कटनी जिले (Katni District) में अब एक और कांग्रेस नेता (Congress Leader) की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई| कोरोना से कटनी में दूसरी मौत दर्ज हुई है। 16 जून को पॉजिटिव आये कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के जिपं सदस्य कांग्रेस नेता भुवनेश्वर दीक्षित गुड्डू की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शनिवार सुबह मेडिकल कालेज जबलपुर (Medical College Jabalpur) में उनकी कोरोना से मृत्यु हो गई।

कोविड सस्पेक्ट होने, हाई रिस्क को-मोरबीडिटीस होने एवं साँस लेने में तकलीफ़ होने के कारण ज़िला चिकित्सालय कटनी द्वारा रेफ़र किये जाने के बाद गम्भीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट 17 जून को प्राप्त हुई थी। भर्ती के समय उन्हें साँस लेने में तकलीफ़ थी एवं मधुमेह की जटिलता कीटोऐसिडोसिस की भी समस्या थी । कोरोना संक्रमण के कारण गुड्डू दीक्षित की हालत दिनों दिन खराब होती गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार को सुबह दस बजे उनका निधन हो गया| गुड्डू दीक्षित कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की कांट्रेक्ट हिस्ट्री में थे। बता दें कि कटनी के कांग्रेस नेता 56 वर्षीय मोहम्मद फिरोज अहमद की बीते सोमवार को जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

बीते 15 दिनों में कटनी में जहां ढाई माह तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था वहीं अब 14 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में कटनी के विजयराघवगढ़ के एक ही परिवार के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। ये सभी लोग कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य की कांटेक्ट हिस्ट्री के बताए गए हैं। हालांकि सभी पहले से क्वारन्टीन हैं। आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट में 2 युवतियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि 6 रिपोर्ट अंडर प्रोसेस थीं जिनमे से 2 युवतियों को पॉजिटिव पाया गया। यह क्षेत्र पहले से ही कनेटमेंट जोन बना है। अब इन दोनो की कांट्रेक्ट हिस्ट्री को देखा जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews