जबलपुर में कोरोना से एक और मौत,अहमदाबाद से आए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

जबलपुर में कोरोना से एक और मौत,अहमदाबाद से आए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में कोरोना से आज एक और मौत हो गई इसी के साथ जिले में मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। इस 35 साल के युवक को साँस लेने में तकलीफ होने के बाद मेडिकल कॉलेज के सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती किया गया था।

10 जून को मेडिकल कालेज अस्पताल में एक पैंतीस वर्षीय रोगी को साँस लेने में तकलीफ़ होने, शरीर का आधा हिस्सा लकवा ग्रस्त होने के बाद ज़िला चिकित्सालय द्वारा रेफ़र किये जाने में बाद अत्यन्त गम्भीर अवस्था में सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती किया गया था। अगले दिन दोपहर को प्राप्त रिपोर्ट में उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने पर उन्हें पॉज़िटिव वार्ड में शिफ़्ट किया गया। परीक्षण किये जाने पर उन्हें दोनों फेफड़ों में गम्भीर निमोनिया, मधुमेह एवं लकवे की समस्या थी। भर्ती होने से पहले आठ जून को वे अहमदाबाद से आये थे तथा पिछले लगभग दो दिनों से उन्हें बुख़ार खांसी एवं गले में ख़राश की समस्या थी। उनकी स्थिति गम्भीर पाये जाने पर तत्काल ही उनकी सघन चिकित्सा आरम्भ की गयी। उनकी ABG जाँच में ऑक्सिजन की कमी भी पायी गयी। भर्ती के पूर्व ही से गम्भीर मल्टीसिस्टम इन्वोल्वमेंट होने से सभी सम्भव प्रयासों के बाद भी मेडिकल अस्पताल में दिनांक बारह जून को को सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर उनका दुःखद निधन हो गया ।

मरीज़ की जीवन रक्षा के लिये मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, अनेस्थेसिया के विशेषज्ञों की टीम द्वारा भर्ती के बाद से ही निरंतर प्रयास किया गया। उनके लकवे की स्थिति को देखते हुये न्यूरोलोजिस्ट द्वारा भी उनका परीक्षण किया गया। फेफड़ों का संक्रमण बढ़ जाने के कारण उन्हें ऑक्सीजन चिकित्सा के साथ पहले एवं फिर वेंटिलेटर चिकित्सा दी गयी परंतु इन सबके बाद भी संक्रमण का असर बढ़ते जाने से एक एक कर उनके हृदय किड्नी आदि अंगों ने काम करना बंद कर दिया एवं मल्टीऑर्गन फ़ेल्यर होने से उनकी मृत्यु हो गयी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews