सेना के जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को मारी गोली

सेना के जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को मारी गोली

जबलपुर| खबर जबलपुर से है जहां सैन्य परिषद में आज दोपहर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम प्रमेश सिंह बताया जा रहा है जो कि मूलता हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। प्रमेश सिंह हाल ही में जबलपुर के जैक राइफल की ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हुआ था। प्रमेश सिंह ने एके-47 राइफल से जैसे ही खुद को गोली मारी वैसे ही पूरी सैन्य परिषद में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में साथी जवानों ने प्रमेश सिंह को इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद कैंट थाना प्रभारी सहित सेना के अधिकारी भी मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंच गए।पुलिस का कहना है कि प्रमेश सिंह ने आखिर क्यों आत्महत्या की यह अभी एक जांच का विषय है पर जिस तरह की आज जानकारी मिली है कि मृतक प्रमेश सिंह को जैक राइफल की ट्रेनिंग सेंटर में तैनात किया गया था।आज जब वह ड्यूटी कर रहा था तभी उसने अचानक अपने पास रखें ak-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज कर जांच शुरू कर दी है।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews