Hindi News

फिल्मी स्टाइल में युवती के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:
मदन महल थाना पुलिस अज्ञात युवक की तलाश शुरु कर दी है, जल्द ही उसकी पतासाजी करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिल्मी स्टाइल में युवती के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, मामला दर्ज

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक महिला के साथ छेड़खानी कर जबरन उसका अपहरण करने का वीडियो सामने आया है, करीब 19 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति  महिला को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में जब यह वीडियो वायरल हुआ तो अब पुलिस अधिकारी महिला के साथ छेड़खानी करने वाले और उसे जबरन साथ में ले जाने वालों की तलाश में जुट गई है।

घटना मदन महल थाना के गेट नंबर 4 के पास की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला अकेले घर तरफ जा रही थी, तभी कुछ लोग उसे जबरन पकड़ने का प्रयास कर रहे है, हालांकि अपने साथ हुई घटना के बाद महिला ने तुरंत ही शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

क्या है घटना

जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी की शाम को करीब 5 बजकर 48 मिनट पर महिला गेट नंबर 4 के पास से अकेले पैदल घर तरफ जा रही है। तभी एक युवक महिला के पास आता है, और उसका हाथ पकड़कर जबरन अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करता है। युवक की पकड़ से छूटने के लिए युवती ने हाथ-पैर मारती है, और शोर मचाना शुरू कर देती है, जिसके बाद युवती को छोड़कर युवक मौके से भाग खड़ा होता है।

अज्ञात युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया में युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अब अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एएसपी आनंद कलादगी का कहना है कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि एक युवक छेड़खानी कर रहा है। मदन महल थाना पुलिस अज्ञात युवक की तलाश शुरु कर दी है, जल्द ही उसकी पतासाजी करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews