ऑटो चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ऑटो चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, दो के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) में आज एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दो युवक एक ऑटो चालक (Auto Driver) की इतनी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं कि जो भी इस दृश्य को देखता उनका दिल दहल जाता। मारपीट करने वाले युवक महिला के परिजन बताए जा रहे है ये युवक ऑटो वाले के साथ इसलिए मारपीट कर रहे है कि उसने महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी थी|

शोभापुर के पास की घटना,वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार महिला जब शोभापुर से होती हुई रांझी जा रही थी ,उसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी टक्कर लगने से ही स्कूटी सवार महिला नीचे गिर गई जिसके बाद महिला ने तुरंत ही फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। मोटरसाइकिल में सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दी,तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से ऑटो चालक की पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारने के सड़क किनारे झुक गया था और उसमें रखी लोहे की प्लेट भी सड़क पर बिखर गई|

लोहे की प्लेट से तोड़ दिए ऑटो चालक के दोनों पैर
महिला के परिजनों ने ऑटो चालक को बीच सड़क पर बुरी तरह से पीटा इतने में भी जब दोनों युवकों का मन नहीं भरा तो उन्होंने सड़क पर फैली लोहे की प्लेट से ऑटो चालक के दोनों पैर पर जोरदार तरीके से मारा जिसके चलते ऑटो चालक के दोनों पैर में फ्रैक्चर आ गया दोनों ही युवक ऑटो चालक की पिटाई कर रहे थे और भीड़ तमाशबीन बनकर पूरा नजारा देख रही थी किसी ने भी इन दोनों युवकों को रोकने की जहमत नहीं उठाई|

एसपी ने लिया घटना को संज्ञान में दोनों आरोपियों पर होगी कड़ी कार्यवाही
वायरल वीडियो के आधार पर मीडिया से बात करते हुए जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि निश्चित रूप से जिस तरह मारपीट वाला यह वीडियो वायरल हो रहा है वह बहुत ही विभस्त है।एसपी का कहना है कि ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अधारताल थाना पुलिस जुट गई है, वहीं महिला को टक्कर मारने के चलते ऑटो चालक पर भी एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews