Betul News : प्रसव के आठ दिनों बाद अचानक हुई जच्चा बच्चा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पाहवाड़ी में जच्चा बच्चा की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले महिला का प्रसव जिला अस्पताल में हुआ था। जिसमें महिला ने बेटी को जन्म दिया था। तीन दिन बाद महिला की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। बीती रात अचानक महिला को दर्द उठा और उसकी मौत होगी और कुछ ही देर बाद नवजात बच्ची की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के पाहवाडी गांव का है, जहां बीती रात प्रसूता पुष्पा और उसकी 8 दिन की बेटी की अचानक मौत हो गई है। परिजनों की मानें तो प्रसूता पुष्पा का प्रसव 1 मार्च को जिला अस्पताल में हुआ था। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया था। तीन दिन बाद में पुष्पा की जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। प्रसव के 8 दिन बाद बीती रात पुष्पा को अचानक पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे इतने में पुष्पा ने दम तोड़ दिया और कुछ ही देर बाद आश्चर्यजनक घटनाक्रम में आठ दिवसीय मासूम बेटी की भी मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”921491300″]

अचानक जच्चा और बच्चा की मौत होने की घटना किसी के भी गले नहीं उतर रही है। पुष्पा और मासूम बच्ची की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच शाहपुर पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक मां, बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा की पुष्पा और मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”921491037″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews